लखनऊ, फरवरी 4 -- मोहनलालगंज। संवाददाता सिसेंडी के केसरीखेड़ा में रंजिशन पड़ोस में रहने वाले दंपति व परिजनों ने मां-बेटियों की पिटाई कर दी। इसके पहले भी आरोपी युवती के पति की पिटाई कर चुके हैं। केसरीखेड़ा में रहने वाली रामकली का आरोप है कि शनिवार को पड़ोस में रहने वाले राजेन्द्र, पूनम, वैशाली व दीपा ने घर में घुसकर उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर बचाने दौड़ी बेटियां अंशिका व कल्पना को भी पीट दिया। युवती का आरोप है कि 25 अक्टूबर को भी आरोपी दंपति ने उसके पति के साथ मारपीट की थी जिसका मुकदमा दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...