प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 10 -- बाघराय। थाना क्षेत्र के धुंधरकीपुर फूलपुर मौरी गांव निवासी रोहित सिंह की 37 वर्षीय पत्नी रीना देवी मंगलवार को अपने दरवाजे पर बैठी रही। तभी रंजिश के चलते गांव का ही एक युवक पहुंचा और उसे गालियां देते हुए मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। परिजनों ने घायल का इलाज कराने के बाद पुलिस को नामजद तहरीर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...