गंगापार, फरवरी 3 -- मांडा, हिन्दुसतान संवाद। रंजिशन जेठ व उनके बेटे ने महिला को उसके घर में घुसकर गाली देते हुए पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के उल्दा गांव निवासिनी सावित्री ऊर्फ प्रभा पांडेय पत्नी संजय पांडेय ने थाने में तहरीर दी कि उसके जेठ शिवदेव व उसके बेटे आशू ऊर्फ आशीष पांडेय घर में घुसकर उसके पति के जेब से रुपये निकाल रहे थे। रोकने पर दोनों ने गाली देते हुए महिला को गाली देते हुए पीटा और जान से मारने की धमकी दी। महिला अपने पति के साथ बाहर रहती है। तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला की डाक्टरी जांच व इलाज सीएचसी मांडा में पुलिस ने कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.