प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 19 -- हथिगवां थाना क्षेत्र के कोटिला गांव निवासी सूरजकली ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि 18 फरवरी की सुबह करीब सात बजे वह दरवाजे पर बैठी थी। तभी गांव के कुछ लोग रंजिश में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। गालियां देते हुए उसे पीटने लगे। इससे वह गंभीर घायल हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो वह लोग जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। पीड़िता सूरजकली की तहरीर पर पुलिस ने लक्ष्मण, भानू, राजकुमारी, तुलसी देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...