प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 10 -- कुंडा कोतवाली के लरु गांव निवासी छेदीलाल के 29 वर्षीय बेटे वीरेन्द्र कुमार तथा 22 वर्षीय दूसरे बेटे अमित को गांव के ही कुछ लोगों ने रंजिशन मारपीट कर घायल कर दिया। परिजन घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया और आरोपितों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...