रामपुर, फरवरी 22 -- रामपुर। गंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ऊंची चौपाल निवासी अजीम ने शिकायत पत्र देकर कहा था कि उसकी ग्राम बजी निवासी राजा उर्फ यमन से रंजिश चल रही है। रंजिशन राजा पहले भी उसके साथ मारपीट कर चुका है। हर बार लोगों ने बीच-बचाव कराकर मामले को शांत करा दिया। अजीम के अनुसार उसने अभी तक इस मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की थी। अजीम का आरोप है कि अब राजा लगातार उसे फोन करके जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिससे वह और उसका परिवार दहशत में हैं। पीड़ित ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए गंज कोतवाली में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने राजा उर्फ यमन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.