हमीरपुर, जनवरी 28 -- राठ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के पराखेड़ा गांव में 26 जनवरी की रात गांव में चल रही रामलीला के दौरान पंडाल के अंदर पुरानी रंजिश में ग्राम प्रधान के भतीजे को जान से मारने की नीयत से गोली मार दी गई। गोली उसकी दाहिनी जांघ में धंस गई। इससे कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने मौके से हिस्ट्रीशीटर सहित दो हमलावरों को दबोचकर जमकर पीटा। गोलीबारी की सूचना मिलने पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद गोली से घायल प्रधान के भतीजे और दोनों हमलावरों को सीएचसी राठ लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज की है। दो दिन पूर्व बल्लांय गांव के युवकों से हुआ था विवाद क्षेत्र के परा गांव प्रधान जौहर सिंह ने...