कौशाम्बी, जुलाई 11 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाने के गिरिया खालसा गांव में शुक्रवार सुबह महिला पर दबंगों ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल महिला ने चायल चौकी पहुंची। आरोप है कि चौकी प्रभारी ने उसे डांटकर भगा दिया। गिरिया खालसा गांव निवासी संजीत की पत्नी रेनू देवी शुक्रवार सुबह घास काटने जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही चार लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि पुरानी रंजिश में तमंचा लेकर गाली गलौच करने लगे। विरोध पर पहुंची महिला ने हसिया से रेनू पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले से बचने का प्रयास करने पर उसके हाथ में गंभीर चोटें आई। शोर सुनकर लोगों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल महिला ने चायल चौकी जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। आरोप है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.