लखीमपुरखीरी, जनवरी 23 -- कोतवाली क्षेत्र ग्राम भटपोरवा कालोनी में गुरुवार की रात रंजिशन ट्रैक्टर में आग लगाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना गुरुवार की रात लगभग तीन बजे की बताई जा रही है। हालांकि सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने मौका मुआयना किया है, लेकिन ट्रैक्टर में आग लगाने वाले का कुछ पता नहीं चल सका। कोतवाली क्षेत्र के गांव भटपुरवा कालोनी निवासी श्रीपाल पुत्र कृष्णपाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका महिंद्रा ट्रैक्टर रोजाना की तरह गुरुवार को भी उसके दरवाजे पर खड़ा था। इसी दौरान रात के लगभग तीन बजे गांव के ही कुछ लोगों ने रंजिश को लेकर उसके ट्रैक्टर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। धुआ उठते देख श्रीपाल ने बाहर जाकर देखा तो ट्रैक्टर चल रहा था।जिससे किसान का ट्रैक्टर जल गया और उसका लाखों रुपये का नुकसान हो गया। कोतवाल अंबर सिंह ने ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.