सहारनपुर, फरवरी 11 -- मोहल्ला पठानपुरा में रंजिश के चलते घर में घुसकर मां-बेटे सहित पांच लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। घायल महिला ने सहारनपुर से आए भाई के ससुरालियों पर लाठी-डंडो से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई को कोतवाली में तहरीर दी। नगर के मोहल्ला पठानपुरा निवासी फहमिदा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार शाम सहारनपुर निवासी भाई के ससुराल से पांच-छह लोग जिनमे महिला और पुरुष उसके घर में लाठी डंडों लेकर घुस गए। इतना ही नहीं आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता कर मारपीट शुरू कर दी। जिसमें वह और उसका पुत्र बाबर और पुत्री शाहीन, शीबा व हसीन घायल हो गए। बताया कि शोर शराबे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने बमुश्किल उन्हें बचाया। तहरीर में आरोपियों के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.