हमीरपुर, दिसम्बर 6 -- बिवांर। मुकदमा में राजीनामा का दवाब बनाते हुए पांच युवकों के घर में घुसकर लाठी डंडा से वार की कर देने से महिला के पैर में फैक्चर हो गया। बचाने दौड़ी पुत्री को भी पीटा। महिला की छोटी पुत्री ने पांचो युवकों के खिलाफ थाना में तहरीर दी है। अतरार गांव की किशोरी रागनी पुत्री अवधेश वर्मा ने थाना में तहरीर देते हुए बताया कि गांव के युवक दिनेश पुत्र मुराली प्रजापति से अदालत में मुकदमा चल रहा है। जो पिता से राजीनामा का दबाव बना रहा है। पिता के इंकार करने से नाराज होकर सगे भाइयों दिनेश व बुद्धा, टंटीला लाल, जीतू, मुराली ने उसके घर में घुसकर मां राजकुमारी व बड़ी बहन प्रीति के साथ मारपीट की। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.