रामपुर, फरवरी 12 -- रंजिशन कुछ लोगों ने कार को ओवरटेक करके रोक लिया। इसके बाद कार में बैठे युवक की जमकर धुनाई कर दी। मौके पर भीड़ जुटी तो मारपीट करने वाले जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने इस मामले में सिविल लाइंस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पटवाई थाना क्षेत्र के ग्राम बूढ़पर निवासी प्रमोद कुमार का कहना है कि अजीमनगर थाना क्षेत्र के कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। नौ फरवरी को वह किसी काम से सिविल लाइंस की तरफ आ रहा था। तभी कार सवार कुछ लोगों को उसकी गाड़ी को रोक लिया। विरोध करने पर वह लोग मारपीट करने लगे। जान से मारने की नीयत से उन्होंने तमंचे भी दिखाए। इस बीच भीड़ जुटी तो सभी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने सिविल लाइंस कोतवाली में अजीमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम इमरता निवासी अर्जुन, मित्रपाल व सत्यवीर व ...