फतेहपुर, जनवरी 21 -- फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के चक बबुल्लापुर भभूती निवासी रघुवीर सिंह बीते सोमवार साइकिल से गांव की ओर आ रहा था। तभी चार पहिया की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई खड़ग सिंह ने आरोप लगाया कि गांव के ही लोगो द्वारा साइकिल में टक्कर मारकर गिराया और चार से पांच दफा गाड़ी उपर से निकाली। जिससे भाई की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का स्पष्ट कारण बताया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...