कौशाम्बी, दिसम्बर 15 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद सैनी थाना क्षेत्र के बगहा मजरा कनवार गांव में पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने कुनबे पर प्राणघातक हमला किया। फरसा, लाठी-डंडा और ईंट-पत्थर से घर में घुसकर किए गए हमले में मां-बेटे समेत छह लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर सगे भाइयों सहित पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा कायम किया गया है। सभी की तलाश की जा रही है। बगहा मजरा कनवार निवासी सुनील सिंह ने बताया कि पड़ोसियों से उसकी पुरानी रंजिश है। इसे लेकर 13 दिसंबर की रात वह एकजुट होकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर घर में घुसकर फरसा, लाठी-डंडा और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। हमलावरों ने पीड़ित के साथ बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां सरला देवी, भाई जितेंद्र सिंह, पारिवारिक भाई भानु प्रताप सिंह, भतीजे अनुज सिंह व पड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.