हमीरपुर, नवम्बर 30 -- हमीरपुर। रंजिशन कार सवारों ने छात्र से कालेज गेट पर मारपीट की। इसके बाद उसे कार में डालकर कुरारा की तरफ ले गए। पुलिस ने पीछा कर कार सहित युवकों को झलोखर के पास दबोच लिया। दिनदहाड़े कालेज के सामने हुई इस घटना से लोगों के बीच खलबली मच गई। सदर कोतवाली के भोला का डेरा मुहल्ला निवासी सत्यम ने बताया कि उसका भाई श्री विद्या मंदिर इंटर कालेज में कक्षा नौ का छात्र है। शनिवार की दोपहर हाफ-डे होने पर वह जैसे ही स्कूल से निकला तभी तीन चार लोग मुंह में रुमाल बांधकर कार में सवार होकर आए और उसके भाई के साथ मारपीट करना शुरू करना शुरू कर दी। इतना ही नही आरोपित युवक उसके भाई को बंधक बनाकर कार में डालकर अपने साथ कुरारा की तरफ ले गए। कालेज के प्रधानाचार्य रामनिवास सिंह ने उसे घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपितों का पीछा कर कुरारा...