मुरादाबाद, अप्रैल 13 -- कटघर थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते युवक ने एक व्यक्ति की कार में आग लगा दी। नजर पड़ने पर उसे पकड़ने का प्रयास किया गया तो जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना कटघर के पीतलनगरी चौकी क्षेत्र के बसंत विहार निवासी जसपाल सिंह ने तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को उसने अपनी एक्सयूवी कार घर के सामने खड़ी की थी। बताया कि उनके साले सुरेश का बेटा सोनू फैक्ट्री में काम करता है। उसके साथ बल्देवपुरी निवासी योगेश सैनी भी काम करता है। योगेश का पैसों के लेनदेन के विवाद में रंजिश चल रही है। जयपाल सिंह ने आरोप लगाया कि शुक्रवार रात करीब 1:10 बजे आरोपी योगेश ने तेल छिड़ककर उनकी कार में आग लगा दी। इस दौरान सोनू ने योगेश सैनी को आग लगाकर भागते देख लिया। शोर मचाकर उसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.