धनबाद, अप्रैल 4 -- धनबाद, प्रतिनिधि झरिया के रंजय सिंह की हत्या के मामले में जेल में बंद नंद कुमार सिंह उर्फ मामा का सफाई बयान गुरुवार को दर्ज नहीं किया जा सका। 27 मार्च 2025 को अदालत ने नंद कुमार के आवेदन को खारिज करते हुए मामा का सफाई बयान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करने का आदेश दिया था, जिस पर गुरुवार को बचाव पक्ष के अधिवक्ता सिद्धार्थ शर्मा ने आवेदन देकर कहा कि वह इस अदालत के आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती देंगे, लिहाजा उन्हें समय दिया जाए। नंद कुमार की अर्जी 27 मार्च 2025 को जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी के कोर्ट ने खारिज कर दिया था। 11 मार्च 2025 को नंद कुमार की ओर से अदालत में आवेदन देकर सशरीर अदालत में उपस्थित करवाने तथा बयान लेने की प्रार्थना की गई थी। इस मामले में कोर्ट की ओर से हर्ष सिंह का बयान कलमबद्ध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.