धनबाद, मई 18 -- धनबाद रंजय सिंह उर्फ रवि रंजन सिंह की हत्या के मुकदमे में शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीसी अवस्थी की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान बचाव पक्ष की ओर से मृतक रंजय के पोस्टमार्टम के समय की गई वीडियोग्राफी के सीडी की कॉपी उपलब्ध कराने की प्रार्थना की गई, जिसका अभियोजन ने विरोध किया। सुनवाई के दौरान जेल में बंद आरा बेरथ निवासी नंद कुमार सिंह उर्फ बबलू उर्फ रूना सिंह उर्फ मामा को रांची के होटवार जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश किया गया था। वहीं जमानत पर मुक्त हर्ष सिंह कोर्ट में हाजिर नहीं थे। 29 जनवरी 2017 को चाणक्य नगर के पास स्कूटी से जा रहे सिंह मेंशन के करीबी रंजन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.