धनबाद, जनवरी 30 -- झरिया, वरीय संवाददाता। झरिया के वाटर बोर्ड कॉलोनी में स्वर्गीय रंजय सिंह की 9 वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें रंजय के परिजनों के साथ स्थानीय लोग और भाजपा के पूर्व विधायक संजीव सिंह शामिल हुए। पूर्व विधायक संजीव सिंह ने कहा कि रंजय सिंह भाजपा के पुराने कार्यकर्ता थे। कॉलोनी के लोगों में ओर उनके दोस्तों में उनकी कमी खल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...