मुजफ्फरपुर, जनवरी 3 -- सरैया। हिसं। प्रखंड के पोखरैरा निवासी समाजसेवी रंजन कुमार को सनातन बोर्ड परिषद का पारू विधानसभा स्तरीय कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। परिषद के संगठन मंत्री देवानंद मिश्र ने एक जनवरी को जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से उनकी नियुक्ति की जानकारी दी। पत्र में बताया गया है कि रंजन कुमार के नेतृत्व में सनातन बोर्ड परिषद के विचारों का प्रचार-प्रसार क्षेत्र, जिला, राज्य के साथ-साथ देश-विदेश तक किया जाएगा। इसके माध्यम से सनातन धर्म से जुड़े लोगों को एकजुट कर धर्म एवं संगठन की मजबूती के लिए कार्य किया जाएगा। रंजन कुमार की नियुक्ति पर क्षेत्र के लोगों एवं सनातन धर्मावलंबियों में खुशी का माहौल है। लोगों ने आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में परिषद का संगठनात्मक विस्तार और अधिक सशक्त होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...