लखनऊ, फरवरी 14 -- नगर निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान जोन-1 में कई नामचीन प्रतिष्ठानों पर तगड़ा जुर्माना लगा। साथ ही इन प्रतिष्ठानों को चेतावनी भी दी गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री की जांच की। जांच में पाया गया कि कुछ प्रतिष्ठान शासन के स्पष्ट प्रतिबंध के बावजूद प्लास्टिक कैरी बैग और अन्य प्रतिबंधित सामग्री का उपयोग कर रहे थे। इस पर टीम ने मौके पर ही जुर्माना वसूला। कार्रवाई के तहत 'रंजन स्नैक्स फूड' पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। 'द ऑर्गेनिक डिलाइट' पर 10 हजार रुपये का चालान काटा गया। 'चारमिनार' नामक प्रतिष्ठान पर 2 हजार रुपये तथा 'रहमान मुरादाबादी' पर भी 2 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। सभी संबंधित प्रतिष्ठानों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.