अमरोहा, फरवरी 21 -- स्वास्थ्य विभाग की गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व देखभाल की मुहिम रंग ला रही है। इसके नतीजे में सरकारी अस्पतालों में संस्थागत प्रसवों की संख्या भी बढ़ी है। बीते साल दिसंबर माह के मुकाबले इस साल जनवरी माह में जिले के सरकारी अस्पतालों में 178 ज्यादा किलकारियां गूंजीं। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सुरक्षित डिलीवरी कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व देखभाल पर फोकस कर रहा है। इसके लिए गर्भवती महिलाओं के सही खानपान और प्रसव पूर्व जांचें कराने पर जोर दिया जा रहा है। आशा व एएनएम को गर्भवती महिलाओं के घर-घर जाकर आयरन व फॉलिक एसिड की टैबलेट वितरित करने और उनकी सही समय पर प्रसव पूर्व जांचें करने में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी गई है। बीते साल दिसंबर माह में गर्भवती महिलाओं की यूरिन, प्रिग्नें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.