संतकबीरनगर, मार्च 16 -- संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मिश्रौलिया में रंग लगाने से मना करने पर कुछ लोगों ने दो सगे भाईयों की पिटाई कर दी। मिश्रौलिया निवासी अशोक चौरसिया पुत्र बैजनाथ आरोप है कि होली के दिन शुक्रवार को उसके छोटे भाई अवधेश को गांव के राजू,काजू और चंद्रकेत यादव जबरिया रंग लगाने लगे। उसके भाई ने मना किया तो उक्त लोग उसे अपशब्द कहते हुए मारने-पीटने लगे। बीच-बचाव करने पर उक्त लोग उसे भी मारेपीटे। तीनों आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए चले गए। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि राजू यादव,काजू यादव, चंद्रकेत यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.