लखीमपुरखीरी, मार्च 16 -- रंग लगाने के दौरान एक महिला ने चार लोगों पर छेड़छाड़ करने, मारपीट करने व कपड़े फाड़ने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे होली खेलते समय श्यामू, रामपाल, छोटू व मौजी पर आरोप लगाया कि घर में घुसकर रंग लगाने की कोशिश की मना करने पर छेड़खानी की। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.