कटिहार, फरवरी 24 -- कटिहार निज संवाददाता श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा 50 वां रंग रंगीला फाल्गुन निशान महोत्सव का आयोजन 27 और 28 फरवरी को ऋषि भवन में किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष अरुण परशुरामपुरिया ने बताया कि इस अवसर पर अखंड ज्योत, छप्पन भोग, भजनों की अमृत वर्षा का आयोजन होगा। कोलकाता की भजन गायिका लक्ष्मी राणा को आमंत्रित किया गया है। बताया कि निशान शोभा यात्रा 28 फरवरी को अपराह्न 2:00 बजे निकाली जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...