बिजनौर, मार्च 15 -- बिजनौर। शहर कोतवाली की शुगर मिल कॉलोनी पास युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। शुक्रवार को रामपुर बकली आदर्श नगर कॉलोनी निवासी राघव पाल (22) पुत्र महेंद्र सिंह की शुगर मिल कॉलोनी के समीप संदिग्ध परीस्थिति में मौत हो गई। राघव की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि राघव की शादी 17 फरवरी को हुई थी। शहर कोतवाल उदय प्रताप का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हार्ट अटैक से मौत होना लग रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.