चंदौली, जनवरी 4 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू नगर के नई बस्ती स्थित अग्रवाल सेवा संस्थान में अस्मिता नाट्य संस्थान की ओर से चंदौली रंग महोत्सव का आयोजन किया गया है। मंच पर भारतीय कला के विविध पक्ष का आनंद दर्शकों ने उठाया। रविवार को देश के कोने-कोने से पहुंचे कलाकारों ने कला का प्रदर्शन किया। इसमें बाल कलाकारों ने ने अपनी कला प्रदर्शन से उपस्थित लोगों की खूब वाहवाही लूटी। स्व. प्रकाश चन्द गुप्ता की स्मृति में सरस्वती वंदना गीत पर नृत्य की प्रस्तुति से कार्यक्रम का आगाज हुआ। इसके बाद बंगाल से आई टीम ने विधान चन्द्र दास की अगुवाई मे नृत्य की कमान सम्हाल ली और साथ दिया महाराष्ट्र से आई हुई टीम ने। दोनों जगह की संस्थाओं ने नृत्य के बहुआयामी दृश्य मंच पर दर्शाये। कुचीपुड़ी, उपशास्त्रीय, कथक, लावड़ी आदि का सौंदर्य बिखरा। इस क्रम में पांच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.