बिजनौर, मार्च 11 -- बिजनौर। श्री रामलीला सेवा समिति के तत्वावधान में रंग भरी एकादशी का जुलूस बड़े हर्षोल्लास के साथ निकाला गया। एकादशी के जुलूस में हुरियारों ने जमकर मस्ती की। हुरियारों ने नगरवासियों को होली के रंगों से सराबोर कर दिया। जुलूस में नगरवासियों ने बैंडबाजे की धुन व डीजे की थाप पर जमकर डांस किया। स्थानीय रामलीला मैदान से सोमवार को रंग भरी एकादशी का जुलूस प्रारंभ किया गया। जुलूस का शुभारंभ सदर विधायक सूचि चौधरी व चेयरपर्सन नगरपालिका परिषद, बिजनौर इन्दिरा सिंह ने किया। जुलूस सुदामा पार्क, मोहल्ला चौधरियान, रम्मू का चौराहा, सर्राफा मार्केट, सदर बाजार, डाकघर चौराहा, सिविल लाइन से होते हुए शास्त्री चौक पहुंचा। जुलूस का नेतृत्व अध्यक्ष अचल अग्रवाल, संरक्षक संजय गुप्ता व पूर्व जिला बार अध्यक्ष संजीव कुमार बबली एडवोकेट, महामंत्री राहुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.