वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कम्पनी बाग स्थित राजकीय अलंकृत उद्यान में आयोजित दो दिवसीय मंडलीय शाक-भाजी, फल एवं पुष्प प्रदर्शनी का समापन रविवार को हो गया। अंतिम दिन वाराणसी समेत आसपास के जनपदों से आए लोगों ने रंग-बिरंगे फूलों की छटा निहारी और सब्जी और फलों की उन्नत किस्मों की जानकारी ली। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने जनपद स्तरीय कृषक संगोष्ठी के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक मिशन (राज्य सेक्टर) योजना के तहत चयनित 24 लाभार्थी किसानों को खीरा और करेला के नि:शुल्क बीज वितरित किए। उपनिदेशक उद्यान दिग्विजय भार्गव ने कृषकों, प्रतिभागियों, कर्मचारियों और सांस्कृतिक संध्या में भाग लेने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए आभार व्यक्त किया। जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार ने विभागीय ...