बेगुसराय, फरवरी 15 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रिफाइनरी टाउनशिप स्थित पुष्प वाटिका में आयोजित 26वीं वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी के दूसरे दिन रविवार को भीड़ उमड़ पड़ी। बरौनी रिफाइनरी प्रबंधन द्वारा आयोजित इस हरित उत्सव को देखने के लिए सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था जो शाम होते-होते भीड़ में बदल गया। बेगूसराय शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग परिवार सहित पुष्प प्रदर्शनी का आनंद लेने पहुंचे। प्रदर्शनी परिसर रंग-बिरंगे फूलों, सजी हरियाली और मनमोहक सजावट से सुसज्जित रहा। विभिन्न प्रजातियों के फूलों से बनी मनोहारी आकृतियां लोगों को अपनी ओर खींचती रहीं। युवक-युवतियां फूलों की कतारों और सजावटी उद्यानों के बीच तस्वीरें लेते नजर आए, जबकि परिवार के साथ पहुंचे दंपती अपने बच्चों के साथ प्रकृति की सुंदरता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.