दरभंगा, फरवरी 14 -- कुशेश्वरस्थान पूर्वी। महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर कुशेश्वरनाथ महादेव मंदिर की सजावट रंग-बिरंगे फूलों और बिजली बत्तियों से की जा रही है। शिव-पार्वती विवाह महोत्सव होने के कारण मंदिर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर उच्चाधिकारियों की ओर से दिए गए दिशा-निर्देशों के आलोक में महिला व पुरुष एवं म़ंदिर परिसर और शिवगंगा घाट पर पहुंचने के निर्धारित रूट पर बैरिकेडिंग करवायी जानी है। महाशिवरात्रि मेले में संभावित श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर प्रशासन के साथ ही कुशेश्वरनाथ महादेव मंदिर न्यास समिति के पदाधिकारी और सदस्य लगातार तैयारी में लगे हैं। मंदिर परिसर और शिवगंगा घाट पर चल रहे कार्य का शुक्रवार को जायजा लेते हुए एसडीओ सह समिति के अध्यक्ष शशांक राज व उपाध्यक्ष सह एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने ...