मधेपुरा, मार्च 24 -- चौसा, निज संवाददाता। बिहार दिवस पर प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग सरकारी दफ्तरों की साफ सफाई कर रंब-बिरंगी रोशनी से सजावट की गयी। कई जगहों पर स्कूली छात्र छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली और वाद विवाद तथा क्विज का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम को लेकर जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय और कन्या विद्यालय सहित अन्य स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली। इस अवसर पर संबंधित स्कूलों के छात्र-छात्राओं के बीच आयोजित क्विज और वाद विवाद प्रतियोगिता में सफल छात्रों को पुरस्कृत किया गया। देर शाम प्रखंड कार्यालय परिसर में जीविका दीदीयों के द्वारा रंगोली और दीप प्रज्वलित कर प्रखंड कार्यालय को आकर्षक तरीके से सजाया गया। मौके पर बीडीओ ब्रजेश कुमार दीपक, थानाध्यक्ष अमित कुमार राय, फुलौत थानाध्यक्ष शिशुपाल रविदास सहित अन्य प...