बागेश्वर, फरवरी 7 -- कपकोट। कपकोट में आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय एक्यूरेसी पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन भी उत्साह और रोमांच चरम पर रहा। देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सटीक लैंडिंग का कौशल दिखाया। जालेख से उड़ान भरने वाले पैराग्लाइडरों की रंग-बिरंगी छतरियों से कपकोट का आसमान रंगीन नजर आया, जिसे देख दर्शक रोमांचित हो उठे। प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी आयोजन स्थल पर पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...