लखीमपुरखीरी, मार्च 16 -- धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को बच्चे आपस में रंग खेल रहे थे। तभी वहां से गुजर रहे दूसरे समुदाय के पर रंग पड़ गया। जिससे नाराज युवक ने किशोरी की पिटाई कर दी। इसके बाद ग्रामीणों खदेड़ा तो वह गांव में एक एक रिश्तेदार के घर में छिप गया। आक्रोशित ग्रामीण उसका घर घेर पर युवक को बाहर निकालने की मांग करने लगे । सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी मौलवी और उसके साथियों को हिरासत में ले लिया। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के मंगरौली गांव निवासी सीमा पुत्री कमलेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके घर के सामने शनिवार शाम कुछ बच्चे रंग खेल रहे थे। तभी कुर्बान निवासी गांव सुल्तानापुर जिला सीतापुर उधर से निकल रहा था। इस दौरान रंग की छीटें उसके कपड़ों पर पड़ गईं। जिससे नाराज कुर्बान ने बच्चों की पिटाई शुरू कर दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.