आगरा, मार्च 18 -- तीर्थ नगरी सोरों में रंग पंचमी के दिन गंगा वराह संग होली खेलने श्रद्धालु उमड़ेंगे। बुधवार की दोपहर गंगा-वराह की शोभायात्रा के दौरान होली खेल रहे भक्तों पर हैलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की जाएगी। हरिपदी गंगा पर पूजन के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। सोमवार को गंगा भक्ति समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र भारद्वाज ने बताया कि गंगा-वराह संग होली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। बुधवार की सुबह हरिपदी गंगा पर अतिथियों के द्वारा पूजन होगा। गंगा-वराह के डोलों के साथ दर्जनभर से अधिक झांकियां भी निकलेंगी। तीर्थ नगरी में शोभायात्रा के स्वागत के लिए 100 से अधिक तोरणद्वार बनाए जाएंगे। नगर में शोभायात्रा के दौरान हैलीकॉप्टर से शोभायात्रा में होली खेलने वाले भक्तों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। प्रशासन ने हैलीकॉप्टर के उड़ने के लिए अनुमति पत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.