बागेश्वर, मार्च 13 -- बागेश्वर। जिले में होली के रंग के बीच एक बार मौसम का मिजाज भी बदल गया है। रंगों के साथ बारिश की फुहार ने भी लोगों को भिगाया। गुरुवार को मौसम सुबह से साफ था। अपराह्न एक बजे से मौसम का मिजाज बदल गया। गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे एक बार मौसम में ठंडक शुरू हो गई। चार से पांच डिग्री तक तापमान गिर गया। इधर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि दो दिन तक जिले में इसी तरह का मौसम बना रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...