मुरादाबाद, मार्च 13 -- होली पर्व पर निकलने वाली रंग की चौपाई और जुमे की नमाज को लेकर तालमेल बनाने के बाद एएसपी सोनाली मिश्रा ने गुरुवार को निर्धारित मार्ग पर पैदल मार्च किया, इसके साथ ही ड्रोन से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एएसपी सोनाली मिश्रा ने कोतवाली स्टाफ के साथ रंग की चौपाई के जुलूस के निर्धारित रूट पर पैदल गश्त की। इस मौके पर उन्होंने ड्रोन से भी स्थिति का जायजा लिया। लोगों से अपील की कि वह अपने-अपने पर्व सौहार्द के साथ मनाएं, एक दूसरे को एकता का संदेश दें और प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने रजा मस्जिद पर भी पहुंचकर मस्जिद कमेटी के साथ भी वार्ता की और कमेटी के लोगों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मस्जिद पर तिरपाल ढ़क दिया गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.