बोकारो, फरवरी 24 -- कवि गोष्ठी नावाडीह, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय कवि संगम बोकारो जिला के तत्वावधान में देवी महतो स्मारक इंटर महाविद्यालय नावाडीह में बहु भाषी कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। क्षेत्र के जाने माने साहित्यकार शिरोमणि महतो की अध्यक्षता और नीरज पाठक अद्भुत के सफल संचालन में गोष्ठी का शुरूआत विनीत तिवारी विनम्र द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से की गई। वहीं आकाशवाणी व दूरदर्शन कलाकार सुकुमार ने रंग अबीर लेले हमनी के संग खेले लहसल हुलसल आय गेलव फगुआ गीत गाकर सबको मुग्ध कर दिया। वहीं हार जोतय खेरहवा कूकूरें बुनय धान रे गीत के माध्यम से झारखंडी कला संस्कृति में व्याप्त सहयोग की भावना को दर्शाते हुए खूब बाहवाही लूटी। सनत कुमार सिंह ने संदेश प्रद कविता खर्च है तो मुहब्बत सीखने में खर्च कीजिए, नफरत तो लोग यूं ही सिखा देते हैं को खूब सराहना की...