बलरामपुर, फरवरी 22 -- बलरामपुर संवाददाता। एमएलके पीजी कॉलेज में महाराजा सर पाटेश्वरी प्रसाद सिंह की स्मृति में आयोजित संस्थापक सप्ताह समारोह का शुभारंभ रविवार को उत्साहपूर्वक हुआ। कार्यक्रम का आरंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जे.पी. पाण्डेय, मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह एवं सांस्कृतिक निदेशक प्रो. रेखा विश्वकर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। पहले दिन रंगोली, संस्कृत श्लोक एवं एकल नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्राचार्य प्रो. पाण्डेय ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन और आत्मविश्वास होता है। मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह ने सभी का स्वागत किया, जबकि सांस्कृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.