नोएडा, जनवरी 27 -- ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय में मंगलवार को यूपी दिवस थीम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें विश्वविद्यालय के चार विभिन्न स्कूलों का प्रतिनिधित्व करने वाली चार टीमों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने आकर्षक और अर्थपूर्ण रंगोली बनाई। इसमें उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया गया।इसमें एसएसवीएस टीम में शामिल दिक्षा, भूमि गुप्ता और कशिश जुनेजा ने प्रथम पुरस्कार, प्रिया कुमारी, आयांसी कुमारी और मोध अबीर की टीम ने द्वितीय पुरस्कार हासिल किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...