संतकबीरनगर, मई 20 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज में स्त्री शक्ति की प्रतीक पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर जनपदीय स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि खलीलाबाद के विधायक अंकुर राज तिवारी जी थे। इस मौके पर महिला सशक्तिकरण को समर्पित रंगोली प्रतियोगिता एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली में जीजीआईसी तो दौड़ में एचआर इंटर कालेज प्रथम रहा। विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने समाज की कुरीतियों को दूर करने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रयास किए। रंगोली प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खलीलाबाद प्रथम स्थान, हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज द्वितीय व पीबे गर्ल्स इंटर कॉलेज तृतीय स्थान पर रहा। दौड़ प्रतियोगिता में हीरालाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.