पाकुड़, जुलाई 23 -- महेशपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण पाकुड़ 2025 के तहत बुधवार को प्रखंड के शहरग्राम के आंगनबाड़ी केंद्र 2 में स्वच्छ भारत मिशन के तहत रंगोली कार्यक्रम के तहत जलसहिया रुक्मिणी देवी के द्वारा स्वच्छता के प्रति बच्चों व उपस्थित ग्रामीणों को जागरूक किया गया। जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका मिठू देवी एवं सहायिका ममता देवी, स्वयं सेवक सपन साहा तथा बच्चे व ग्रामीण उपस्थित थे। आंगनबाड़ी केंद्र 2 शहरग्राम में जल सहिया ने रंगोली बनाकर बच्चों व उपस्थित ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया। साथ ही स्वच्छता के प्रति उन्हें प्रेरित भी किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.