पाकुड़, जुलाई 5 -- पाकुड़िया। स्वच्छता अभियान को सफल बनाने हेतु इन दिनों प्रखंड के गांवों में सखी मंडल की दीदियों द्वारा रंगोली कार्यक्रम आयोजित कर आम जनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जेएसएलपीएस अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। शनिवार को प्रखंड के बन्नोग्राम, श्रीधरपाड़ा, राधानगर, बीचपहाड़ी आदि अन्य गांवों में सखी मंडल की दीदियों ने रंगोली बनाकर आम जनों को स्वच्छता , साफ सफाई, कचड़ा निस्तारण आदि के लिए जागरूक किया तथा इसके ईमानदारी से नियमित पालन के लिए लोगों को प्रेरित किया। बीपीओ राजीव कुमार, सखी मंडल की तुलसी गुप्ता आदि ने बताया कि 1 जुलाई से यह कार्यक्रम प्रारंभ हुआ है जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा। इस दौरान प्रत्येक गांव में ग्रामीणों की बैठक, रैली आदि के माध्यम से आम जनों को स्वच्छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.