हरिद्वार, मार्च 19 -- नमामि गंगे की आईईसी गतिविधियों के तहत बुधवार को राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में गंगा स्वच्छता व संरक्षणता विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम स्थान बीए षष्टम सेमेस्टर की प्राची, सपना, रानी को मिला, द्वितीय स्थान बीएससी द्वितीय सेमेस्टर की नेहा, अंतरा, स्नेहा, तुषार, निहारिका और तृतीय स्थान बी कॉम की सुरभि, पूजा, सोनम छात्राओं को मिला। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर संजीव मेहरोत्रा ने छात्र-छात्राओं को गंगा में हो रहे प्रदूषण को दूर करने के लिए नमामि गंगे मिशन के उद्देश्यों के बारे में बताया। कहा कि गंगा नदी की स्वच्छता और संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ. शकुंज राजपूत, प्रोफेसर युवराज, डॉ. अजय प्रसाद उनियाल, डॉ. रूबी तबस्सुम, डॉ. प्रीतम सिंह, डॉ. किरण त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.