महाराजगंज, अक्टूबर 1 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। स्वच्छ भारत मिशन के स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत कार्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रंग-बिरंगी रंगोलियों के जरिए स्वच्छता का संदेश दिया। बच्चों ने स्वच्छता अपनाओ, देश को सुंदर बनाओ तो किसी ने कचरा डिब्बे में डालो, शहर को चमकाओ जैसे थीम पर आकर्षक रंगोली प्रस्तुत की। प्रतियोगिता में आलमाइटी विद्यालय की कक्षा 11 की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रामबक्श शांति देवी की छात्राओं को दूसरा स्थान मिला, जबकि आलमाइटी की कक्षा 12 की छात्राओं ने कांटे की टक्कर में तीसरा स्थान हासिल किया। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने विजयी छात्राओं को पांच हजार रुपए नकद पुरस्कार, शील्ड और प्रमाणपत्र देकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.