रांची, मार्च 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय इकाई की ओर से विश्वविद्यालय के मैदान में होली मिलन समारोह रंगोत्सव-2025, का आयोजन मंगलवार को किया गया। इसमें भोजपुरी गायक रितेश पांडेय और नागपुरी गायक नितेश कच्छप सहित कई स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक होली गीतों पर सबको झुमाया। कार्यक्रम में डीएसपीएमयू के कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य, विद्यार्थी परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल मौजूद थे। रितेश पांडेय और नितेश कच्छप ने पारंपरिक होली गीत सुनाकर उत्सव का माहौल बनाया। मौके पर छात्र-छात्राओं ने जमकर होली खेली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी रही। कार्यक्रम में संयोजक आनंद कुमार, पवन नाग, सतीश केसरी, आदित्य सिंह, गौरव भूमिहार व अन्य कार्यकर्ताओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.