मथुरा, जनवरी 22 -- कान्हा की नगरी ब्रज में आनंद और उल्लास के महापर्व होली ने दस्तक दे दी है। ब्रज में होली त्योहार एक दिन नहीं, बल्कि पूरे 40 दिनों तक चलने वाला एक अलौकिक उत्सव है। योगी सरकार ने ब्रज की इस अलौकिक परंपरा को वैश्विक पटल पर पहचान दिलाने के लिए 'रंगोत्सव 2026' की भव्य तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद एवं जिला प्रशासन इस बार भी होली को दिव्य और भव्य बनाने में जुटा है। देश-विदेश के श्रद्धालु इस दिव्य रंगोत्सव में शामिल होंगे। रंगोत्सव 2026 को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए मथुरा जनपद के विभिन्न स्थानों पर 23 भव्य प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। इनमें बरसाना में 5, नंदगांव में 4, मथुरा में 5, रावल, गोकुल, बलदेव औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.