गाजीपुर, मार्च 15 -- सैदपुर। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को रंग-पर्व होली आपसी प्रेम और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। जिसमे कपड़ाफाड़ होली भी शामिल रही। सुबह छह बजे से ही नगर में शुरू हुई रंगों वाली होली दोपहर दो बजे तक चली। लोगों ने एक-दूसरे को रंगों से सराबोर कर दिया। वही एक दूसरे को रंगों से सराबोर कर लोगों ने पारंपरिक तरीके से होली का आनंद लिया। दिन में टोलियों में युवा, बुजुर्ग और बच्चे घूम-घूम कर लोगों को रंग लगाते दिखे। कई जगहों पर जमकर कपड़ाफाड़ होली भी हुई। कई जगह लोग कीचड़ से होली खेल रहे थे। छिटपुट मारपीट की घटनाओं को छोड़कर पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही। चौकी इंचार्ज मनोज पांडेय व पुलिसकर्मी लगातार गश्त करते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.