जौनपुर, नवम्बर 30 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एक दिसंबर को नागालैंड स्थापना दिवस मनाया जाएगा। नागालैंड दिवस की पूर्व संध्या पर विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से नागालैंड की समृद्ध संस्कृति को दर्शाया। एक दिसंबर को विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में नागालैंड दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने समिति के संयोजकों के साथ तैयारियों की समीक्षा भी की। सोमवार को विश्वविद्यालय में नागालैंड दिवस के अवसर पर सामान्य ज्ञान एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही नागालैंड की रंगोली, प्रदर्शनी, मॉडल एवं पोस्टर प्रस्तुति तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिताओं के बाद दिन में दो बजे आर्यभट्ट सभागार में मुख्य कार्यक्रम होगा। नागालैंड पर एक व...