आगरा, मार्च 12 -- ब्रह्म निशुल्क शिक्षा केंद्र, 172 जयपुर हाउस, आगरा में होली का पर्व अनूठे अंदाज में मनाया गया, जहां वे बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, जिन्होंने कभी स्कूल नहीं देखा था। शिक्षिकाओं, बच्चों और आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन व संयोजक सुनील कुमार जैन ने मिलकर उत्साहपूर्वक होली मनाई। कार्यक्रम की शुरुआत में बच्चों को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी गईं। रंगों की बौछार के बीच बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और नृत्य किया। मिठाइयों, रंगों और गुलाल का वितरण किया गया। बच्चों ने प्रसन्नता से उपहार ग्रहण किए और घर जाकर परिवार संग होली मनाने की खुशी जताई। शिक्षकों व अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर उन्हें शिक्षा की रोशनी से जीवन संवारने के लिए प्रेरित किया। बच्चों के चेहरे पर झलकती खुशी इस प्रयास की सच्ची सफलता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.